Star Kids Debut In 2025: साल 2025 में कई स्टारकिड्स ने डेब्यू किया है। अब चिक्की पांडे और डियाने पांडे के बेटे अहान पांडे भी अभिनय की दुनिया में फिल्म 'सैयारा' से उतर रहे हैं। जानते हैं इस साल अब तक डेब्यू करने वाले स्टारकिड्स ने क्या जादू किया?
जनवरी से अब तक साल 2025 में बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। कुछ के जरिए सितारों के बच्चों ने डेब्यू किया है। यह सिलसिला जारी है। अब इसी महीने रिलीज होने जा रही फिल्म 'सैयारा' से अहान पांडे एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। उनके साथ अनीत पड्डा नजर आएंगी और उनकी भी यह पहली फिल्म है। इन दोनों से पहले जिन सितारों ने अब तक इस साल डेब्यू किया है, जानते हैं उन्होंने दर्शकों पर कितना जादू चलाया?
विज्ञापन
2 of 7
फिल्म आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
अमन देवगन-राशा थडानी
फिल्म: आजाद
इस साल जनवरी में फिल्म 'आजाद' रिलीज हुई। इसके जरिए अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने डेब्यू किया। अजय देवगन भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए। मगर, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अमन और राशा की एक्टिंग भी दर्शकों पर कोई असर नहीं कर पाई।
विज्ञापन
3 of 7
स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वीर पहाड़िया
फिल्म: स्काई फोर्स
यह फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए। उनके साथ वीर पहाड़िया भी अहम भूमिका में दिखे। इस फिल्म के जरिए वीर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे। 'स्काई फोर्स' को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया। साथ ही वीर के अभिनय की भी तारीफ हुई।
जुनैद खान-खुशी कपूर
फिल्म: लवयापा
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने यूं तो अपना एक्टिंग डेब्यू ओटीटी पर फिल्म 'महाराज' के जरिए किया और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ भी हुई। मगर, इस साल फरवरी में 'लवयापा' के जरिए वे बड़े परदे पर पहली बार आए। इस फिल्म के जरिए वे दर्शकों को आकर्षित कर पाने में नाकाम रहे। इसी तरह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और एक्टर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी ने 'द आर्चीज' से डेब्यू किया। 'लवयापा' उनकी भी बड़े परदे पर पहली फिल्म है और उनकी एक्टिंग दर्शकों पर जादू नहीं चला सकी। लिहाजा फिल्म फ्लॉप रही।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म 'नादानियां'
- फोटो : अमर उजाला
इब्राहिम अली खान
फिल्म: 'नादानियां'
इसके अलावा सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी इस साल डेब्यू किया है। हालांकि, उनकी फिल्म 'नादानियां' थिएटर्स में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज हुई। इब्राहिम की एक्टिंग दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई। इस फिल्म के लिए अभिनेता को काफी ट्रोल किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
आंखों की गुस्ताखियां
- फोटो : यूट्यूब- @ZeeStudiosOfficial
शनाया कपूर
फिल्म: आंखों की गुस्ताखियां
यह फिल्म शुक्रवार 11 जुलाई को सिनेमाघरों में लगी है। इसके जरिए संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने एक्टिंग डेब्यू किया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ठंडी शुरुआत की है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिर्फ 23 लाख रुपये ही कमाए। वहीं, दूसरे दिन सिर्फ 73 लाख रुपये का कारोबार किया है। दो दिनों की कमाई के आधार पर इसके भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है।
'सैयारा' की रिलीज डेट
बात करें फिल्म 'सैयारा' की तो यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।