फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूही चावला की जबरा फैन हैं उर्वशी रौतेला, इंटरव्यू में बताया-किस रीमेक में करना चाहती हैं काम?

Wed, 13 Nov 2019 12:02 PM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म जगत की चुलबुली और चंचल अभिनेत्री जूही चावला आज (13 नवंबर) अपने 52वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। जूही सिनेमा जगत की उन अभिनेत्रियों में एक हैं जिन्होंने पहले मिस इंडिया का खिताब जीतकर पूरे देश में अपनी खूबसूरती का डंका बजाया और उसके बाद अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबको अपना दिवाना बना दिया। युवा अभिनेत्रियों के लिए भी जूही चावला एक मिसाल हैं। जूही चावला के जन्मदिन के मौके पर पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अमर उजाला के माध्यम से दिग्गज अदाकारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि शुरू से ही वह जूही चावला की बड़ी प्रशंसक रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
juhi chawla - फोटो : file photo
जूही चावला का नाम जब आपको सुनाई देता है तो पहली चीज आपके दिमाग में क्या आती है?
जूही चावला का नाम सुनते ही मेरे दिमाग में क...क...क...किरन आता है। वह एक दिग्गज और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। वह मुझे खास तौर पर कॉमेडी जोनर की फिल्मों के लिए बेहद ही पसंद हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि जिस तरह से जूही चावला जी ने कॉमेडी फिल्मों के जरिए अपनी खास पहचान बनाई, ठीक उसी तरह से मैं अपनी आने वाली फिल्म पागलपंती में भी काम करूं और लोगों के दिलों में अपनी जगह बना सकूं। 
विज्ञापन

3 of 5
urvashi rautela - फोटो : file photo
आपने जूही चावला की पहली फिल्म कौन सी देखी थी?
मैंने सबसे पहले उनकी फिल्म डर देखी थी जिसके बाद यस बॉस, कयामत से कयामत तक, डुप्लीकेट, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, राजू बन गया जेंटलमैन इसके साथ ही मैंने गुलाब गैंग भी देखी है। खास तौर पर शाहरुख के साथ उनकी जब भी जोड़ी बनी मैंने वह फिल्म जरूर देखी। 

4 of 5
Urvashi Rautela - फोटो : social media
जूही चावला की कौन सी खूबी आपको सबसे अधिक पसंद हैं?
मैं उनकी कॉमिक टाइमिंग की बहुत बड़ी फैन हूं। वह बहुत ही खूबसूरत हैं साथ ही उनकी हंसी भी बहुत प्यारी है। वह इस इंडस्ट्री की चंचल अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। 

अपनी जिंदगी में आप जूही चावला से कैसे प्रेरित हुईं?
सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि दूसरी अभिनेत्रियां भी जूही चावला से काफी प्रेरित होती हैं। उन्होंने अब तक जिस तरह की फिल्मों में काम किया है वह हमारे लिए एक प्रेरणास्रोत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urvashi rautela - फोटो : file photo
आप जूही चावला की किस फिल्म की रीमेक में उनका निभाया किरदार निभाना चाहेंगी?
मैं डर और कयामत से कयामत तक मैं जूही मैम वाला किरदार निभाना चाहूंगी। 

जन्मदिन के अवसर पर आप जूही चावला को किस तरह की शुभकामनाएं देना चाहेंगी?
आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं जूही मैम। इंडस्ट्री में रहते हुए हमें लगातार प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद।  ना सिर्फ फिल्मों के जरिए बल्कि पिछले कुछ समय से वह पर्यावरण से जुड़े जो काम कर रही हैं वह भी सराहनीय है। मुझे यह भी बहुत ही पसंद है। मैं भी समाज सेवा से जुड़े कार्यों से अपनी संस्था के जरिए जुड़ी हुई हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें