hate story 4
हालांकि पहले दिन फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी लेकिन वीकेंड में छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला।
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'हेट स्टोरी 4' ने रविवार को 4.50 करोड़ तो वहीं सोमवार को फिल्म ने 2.09 करोड़ की कमाई की और मंगलवार को फिल्म ने 2.10 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ फिल्म ने पिछले 5 दिन में कुल 16.76 करोड़ कमा लिए हैं। बता दें कि शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ और शनिवार को 4 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।