फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड में बढ़ी उर्वशी रौतेला स्टारर 'हेट स्टोरी 4' की कमाई, जान लें 3 दिन में कितना रहा कलेक्शन

Mon, 12 Mar 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
hate story
उर्वशी रौतेला की बोल्ड अदाओं से भरपूर फिल्म 'हेट स्टोरी 4' ने वीकेंड पर अच्छी कमाई कर ली है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा मिलेगा और वैसा ही हुआ। बता दें कि निर्देशक विशाल पांड्या की फिल्म 'हेट स्टोरी 4' इसी शुक्रवार रिलीज हुई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
hate story 4
'हेट स्टोरी' सीरीज की फिल्मों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही है। इसकी एक वजह यह भी है कि 'हेट स्टोरी 4' को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है, जिससे ऑडियंस की संख्या कम हो जाती है। 'हेट स्टोरी' सीरीज की इससे पहले तीन फिल्में आ चुकी हैं और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन भी किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
hate story 4
हालांकि पहले दिन फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी लेकिन वीकेंड में छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'हेट स्टोरी 4' ने रविवार को 4.50 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ फिल्म ने पिछले 3 दिन में कुल 11.75 करोड़ कमा लिए हैं। बता दें कि शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ और शनिवार को 4 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।
विज्ञापन

4 of 4
hate story 4
इससे पहले क्रिटिक्स ने इस फिल्म को निराशाजनक बताया था। कमजोर कहानी को सिर्फ बोल्डनेस के दम पर खींचने की असफल कोशिश फिल्म में साफ देखी जा सकती है। फिल्म में उर्वशी रौतेला, करण वाही और विवान भटेना ने मुख्य किरदार निभाया है। 'हेट स्टोरी 4' का बजट लगभग 20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें