फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: उर्वशी रौतेला की 'हेट स्टोरी' से हुई नफरत, पहले दिन की मामूली कमाई

Sat, 10 Mar 2018 01:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
hate story 4
उर्वशी रौतेला और करण वाही स्टारर फिल्म 'हेट स्टोरी 4' इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है। 'हेट स्टोरी' सीरीज की अभी तक की सभी फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है। आइए जानते हैं विशाल पांड्या निर्देशित यह फिल्म पहले दिन लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी।
विज्ञापन

2 of 4
hate story 4
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म को पहले दिन 15 से 20 प्रतिशत की ओपनिंग मिली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि, पहले दिन 'हेट स्टोरी 4' ने 3.76 का आंकड़ा पार कर लिया। बजट के हिसाब से पहले दिन फिल्म की कमाई ठीक है लेकिन इससे पहले की फिल्मों ने ज्यादा अच्छी कमाई की थी जिससे 'हेट सीरीज 4' से और ज्यादा उम्मीदें थीं। 



 
विज्ञापन

3 of 4
hate story
ओपनिंग डे के आंकड़ों पर गौर करें तो 'हेट स्टोरी' (2012) ने 2.07 करोड़, 'हेट स्टोरी 2' (2014) ने 4.82 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 'हेट स्टोरी 3' (2015) ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए और 8.54 करोड़ की कमाई की थी। 
विज्ञापन

4 of 4
hate story 4
इससे पहले क्रिटिक्स ने इस फिल्म को निराशाजनक बताया। कमजोर कहानी को सिर्फ बोल्डनेस के दम पर खींचने की असफल कोशिश फिल्म में साफ देखी जा सकती है। फिल्म में उर्वशी रौतेला, करण वाही और विवान भटेना ने मुख्य किरदार निभाया है। 'हेट स्टोरी 4' का बजट लगभग 20 करोड़ रु. बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें