Kapil Sharma
'फैमिली टाइम विथ कपिल' 25 मार्च से शुरू किया जा सकता है। अजय देवगन की अगली फिल्म का नाम 'रेड' है जो 16 मार्च को रिलीज हो रही है यानि अजय अपनी फिल्म का पोस्ट प्रमोशन करेंगे। बताया जा रहा है कि हाल ही में अजय ने कपिल के साथ एक प्रोमो शूट किया है, जिसमें वह कपिल का फोन नहीं उठा रहे हैं। एक तरह से यह उस बात का ताना है जब कपिल ने पिछली बार 'बादशाहो' की टीम को शूट पर बुलाया था लेकिन वह बीमार हो गए और अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और इमरान हाशमी को बिना शूट के लौटना पड़ा।