उर्वशी रौतेला
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों के अलावा एक्ट्रेस ने प्लेन डांस करता हुआ अपना एक वीडियो भी अपलोड किया था, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आया था। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पैन इंडिया फिल्म द लीजेंड के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस यूएई, मलेशिया, सिंगापुर जैसी जगहों पर पहुंच रही हैं। 'द लीजेंड' उर्वशी की पहली तमिल फिल्म है, जिसमें उनके साथ एक्टर अरुल सरवनन और विजय कुमार भी नजर आएंगे। वहीं, 'द लीजेंड' के अलावा उर्वशी 'दिल है ग्रे' और 'द ब्लैक रोज' में भी नजर आएंगी।