उर्वशी कहती हैं कि जब उन्होंने इस फिल्म की पटकथा को पढ़ना शुरू किया तो एक ही बार में पूरा पढ़ डाला। उन्हें यह पटकथा बहुत पसंद आई इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए तुरंत हां भी कह दी। मूल रूप से यह तेलुगु फिल्म होगी लेकिन इसे हिंदी पट्टी के दर्शकों को लुभाने के लिए हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। उर्वशी हिंदी की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन तेलुगु भाषा की उनकी यह पहली फिल्म रहेगी। इससे पहले वह वर्ष 2015 में एक कन्नड़ फिल्म 'मिस्टर ऐरावत' में भी काम कर चुकी हैं।
ओटीटी पर रिलीज हुई उर्वशी की पिछली फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' को दर्शकों और समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उन्होंने एक मासूम सी लड़की भानुप्रिया का किरदार निभाया है जो अपने साथियों के दबाव में आकर अपने कौमार्य को भंग करने की कोशिश में जुटी रहती है। इस फिल्म में उनके साथ गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।