31 दिसंबर को नए साल के मौके पर दुबई में आयोजित होने वाली एक पार्टी में युवा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मात्र 15 मिनट के लिए एक प्रस्तुति देने वाली हैं। और, बताया जा रहा है कि इस 15 मिनट की प्रस्तुति के लिए उर्वशी पार्टी के आयोजकों से चार करोड़ रुपये चार्ज करेंगी। इस पार्टी का एक पैम्प्लेट खुद उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है। एक छोटी सी प्रस्तुति के लिए चार करोड़ रुपये पाने की सुरसुरी तो उर्वशी ने छोड़ दी लेकिन इससे मुंबई की उन तमाम सरकारी एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं जो इन दिनों पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर काफी एलर्ट हैं।