फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की बहन समेत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े सभी 6 सेलिब्रिटी ढेर, एक ने तो दे दिया इस्तीफा

Fri, 24 May 2019 04:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Urmila,Shatrughan , Priya - फोटो : file photo
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में 6 सेलिब्रिटीज ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। इनमें से कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे थे जो पहली बार मैदान में उतरे तो वहीं कुछ पहले ही राजनीति में सक्रिय थे। खास बात यह है कि मोदी लहर के सामने इनमें से एक भी सेलिब्रिटी चुनाव नहीं जीत सका। इन सेलिब्रिटीज में बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल हैं। जानिए कौन से सेलिब्रिटी कहां से खड़े हुए थे और उनका मुकाबला किससे था।
विज्ञापन

2 of 7
उर्मिला मतोंडकर - फोटो : file photo
बाल कलाकार के रुप में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने इसी चुनाव से कांग्रेस के साथ अपना सियासी सफर मुंबई नॉर्थ सीट से शुरू किया था। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से था। लेकिन उर्मिला को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 7
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल) - फोटो : file photo
करीब तीन दशक से बीजेपी से जुड़े रहे दिग्गज नेता और हिंदी सिनेमा के ‘शॉट गन’ शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद था। शत्रुघ्न सिन्हा को यहां से हार का सामना करना पड़ा।

4 of 7
Sanjay Dutt and Priya Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रिया दत्त कांग्रेस पार्टी की नेता है और पहली बार 14वीं लोकसभा चुनाव के दौरान वह मुंबई में नॉर्थ वेस्ट से सांसद चुनी गई थीं। प्रिया के खिलाफ मैदान में भाजपा के टिकट पर पूनम महाजन थीं। यह दोनों उत्तर पश्चिमी मुंबई से आमने सामने थे। चुनाव नतीजों के बाद प्रिया दत्त को करारी हार मिली। 
विज्ञापन

5 of 7
विजेंद्र सिंह - फोटो : ANI
हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात पेशेवर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भी इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने उन्हें दक्षिण दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है। विजेंद्र की टक्कर भाजपा के रमेश बिधूरी से थी। विजेंद्र को करारी हार मिली। 
विज्ञापन

6 of 7
krishna poonia - फोटो : twitter
लोकसभा चुनाव 2019 में जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के टिकट पर कृष्णा पूनिया थीं। कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट और ओलंपियन हैं। कृष्णा की सीधी टक्कर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री और ओलंपिक सिल्वर विजेता राज्यवर्धन राठौड़ से थी। कृष्णा को चुनाव नतीजों में हार मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala
फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव मैदान में कांग्रेस के टिकट पर राज बब्बर हैं। राज बब्बर का मुकाबला भाजपा के राजकुमार चाहर से था। राज बब्बर को करारी हार मिली है। चुनाव नतीजे आने के बाद राज बब्बर ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। राज बब्बर ने इस्तीफा राहुल गांधी को भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें