फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर का कंगना रणौत पर हमला, कहा- 'उनका राज्य ड्रग्स का गढ़ है, शुरुआत वहां से करें'

Wed, 16 Sep 2020 10:46 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से शुरू हुई नेपोटिज्म की बहस, गुटबाजी, खेमेबाजी से होते हुए और ड्रग्स तक आ पहुंची है। अभिनेत्री कंगना रणौत कभी मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से कर देती हैं तो कभी बॉलीवुड के कई सितारों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा देती हैं। बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन को लेकर संसद में पहले रवि किशन और फिर जया बच्चन के बयान के बाद मामला बढ़ता दिख रहा है। अब अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रणौत पर निशाना साधा और कहा कि वो विक्टिम कार्ड खेलना बंद करें।
विज्ञापन

2 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
एक वेब चैनल से बात करते हुए 'रंगीला गर्ल' ने कहा कि कंगना बेवजह कभी विक्टिम तो कभी वुमन कार्ड खेल रही हैं। उन्होंने कंगना को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें ड्रग्स की समस्या से लड़ना है तो सबसे पहले अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से इसकी शुरुआत करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
उर्मिला कहती हैं कि 'पूरा देश ड्रग्स के खतरे का सामना कर रहा है। क्या उन्हें (कंगना) पता है कि ड्रग्स की उत्पत्ति हिमाचल से हुई? उन्हें सबसे पहले अपने राज्य से इसकी शुरुआत करनी चाहिए।' कंगना ने अपने ट्वीट में था कि वो ड्रग कनेक्शन का खुलासा करेंगी इस पर उर्मिला ने कहा कि 'टैक्स देने वालों के पैसों से उन्हें वाई सिक्योरिटी की सुरक्षा क्यों दी गई है जबकि उन्होंने अभी तक ड्रग से जुड़े लोगों का खुलासा नहीं किया है।'

4 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
कंगना के मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने वाले बयान पर उर्मिला कहती हैं कि 'इसमें कोई शक नहीं कि मुंबई सभी की है। जिसने भी इस शहर से प्यार किया उसने इस शहर को कुछ दिया भी है। शहर की एक बेटी के रूप में मैं इस अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ हूं। जब आप इस शहर के बारे में इस तरह के बयान दे रहे हैं तो यह केवल शहर के लिए नही बल्कि यहां के लोगों के लिए भी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
उर्मिला आगे कहती हैं कि 'अगर कोई एक व्यक्ति हमेशा चिल्ला रहा है इसका मतलब यह नहीं है कि वो सच बोल रहा है। कुछ लोगों की आदत होती है हमेशा चिल्लाने की। पहले वो विक्टिम कार्ड प्ले करती हैं जब उसमें हार गईं तो फिर वुमन कार्ड खेलती हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें