फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया बच्चन, रवि किशन और कंगना रणौत के बीच हुआ घमासान, बॉलीवुड हस्तियों ने लिया सपा सांसद का पक्ष

Wed, 16 Sep 2020 10:25 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जया बच्चन, कंगना रणौत, रवि किशन - फोटो : PTI, Twitter
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में जारी बहस संसद तक पहुंच गई, जहां राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने एक बयान दिया, जिसके बाद अभिनेत्री कंगना रणौत ने उन्हें जवाब दिया है। कंगना ने अपने ट्वीट में जया बच्चन की बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक को लेकर सवाल पूछा है।
विज्ञापन

2 of 11
कंगना रणौत, जया बच्चन - फोटो : Twitter: @kanganaranaut @ani
कंगना रणौत ने ट्वीट किया है, 'क्या आप तब भी यही बात बोलतीं जब मेरी जगह पर आपकी बेटी श्वेता को किशोरावस्था में पीटा गया होता, ड्रग्स दिए गए होते और उसका शोषण होता? क्या आप यही कहतीं अगर अभिषेक को डराया-धमकाया जाता और उत्पीड़ित किया जाता और वो किसी दिन फांसी पर लटके नजर आते? दूसरों के लिए भी सहानुभूति दिखाओ।'
विज्ञापन

3 of 11
रवि किशन-कंगना रणौत-जया बच्चन - फोटो : PTI
मंगलवार को जया बच्चन ने शून्य काल के दौरान अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन और कंगना रणौत का नाम लिए बिना उनके बयानों पर पलटवार किया था। जया बच्चन ने कहा था कि कुछ लोगों की वजह से आप पूरी इंडस्ट्री की छवि खराब नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो बीते कल लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले एक लोकसभा सदस्य के ऊपर शर्मिंदा हैं।

4 of 11
रवि किशन, जया बच्चन - फोटो : ANI
सोमवार को रवि किशन ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया था और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान और चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है और यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। हमारे फिल्म इंडस्ट्री में भी यह पहुंच चुका है और एनसीबी इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

5 of 11
सपा सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI
जया बच्चन ने कहा, 'मनोरंजन उद्योग में काम करने वाले लोग सोशल मीडिया से प्रभावित हो रहे हैं। जिन लोगों ने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है अब वो इसे गटर कह रहे हैं। मैं पूरी तरह से इससे असहमत हूं। जिस थाली में खाते हैं, उसमें ही छेद करते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार ऐसे लोगों को इस तरह की भाषा नहीं इस्तेमाल करने को कहेगी।' इससे पहले कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर फिल्म इंडस्ट्री की तुलना गटर से की थी। उन्होंने दावा किया था कि 99 प्रतिशत बॉलिवुड स्टार्स इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 11
रवि किशन-जया बच्चन - फोटो : PTI
बीजेपी सांसद रवि किशन ने जया बच्चन के जवाब में समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'मैं उम्मीद करता था कि जयाजी मेरी बात का समर्थन करेंगी। इंडस्ट्री में हर कोई ड्रग नहीं लेता लेकिन जो लेते हैं, वो उस साजिश का हिस्सा हैं जो दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री को बर्बाद करना चाहती हैं। जब मैं और जयाजी आए थे तब ऐसी स्थिति नहीं थी लेकिन अब हमें इंडस्ट्री को बचाने की जरूरत है।'
विज्ञापन

7 of 11
तापसी पन्नू, जया बच्चन, ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram: taapsee/ PTI/ therichachadha
जया बच्चन का समर्थन
जया बच्चन के शून्य काल के दौरान कही गई बातों का फिल्म इंडस्ट्री के कुछ और लोगों ने भी समर्थन किया है। निर्देषक अनुभव सिन्हा ने जया बच्चन का बयान ट्वीट करते हुए लिखा, 'जया जी को सादर प्रणाम भेजता हूं। जिनको पता नहीं वो देख लें। रीढ़ की हड्डी ऐसी दिखती है।'

8 of 11
ऋचा चड्डा - फोटो : Instagram
इस पर ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया है कि जया बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत सत्यजीत रे के साथ की थी और फिर वो पुनर्परिभाषित हिंदी सिनेमा की तरफ गईं। निडरता का चेहरा देखने के लिए इसे देखें। एजेंट्स बॉलीवुड को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश में भस्मासुर की तरह खुद ही बर्बाद हो जाएंगे।

9 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर लिखा है, 'हम हमेशा पहलों और जागरूकता अभियानों के लिए खड़े हुए हैं। ये पेबैक का समय है। इंडस्ट्री की एक महिला ने फिर से आवाज उठाई है।'

10 of 11
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी जया बच्चन का समर्थन किया है और ट्वीट किया है, 'मैं बड़ी होकर इनके जैसी बनना चाहती हूं।'
विज्ञापन

11 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फिल्म इंडस्ट्री में कथित ड्रग्स की सप्लाई और इस्तेमाल की जांच कर रहे हैं। इस जांच में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई नाम सामने आए हैं। जिसके बाद से इंडस्ट्री में ड्रग्स के कथित इस्तेमाल को लेकर बहस शुरू हो गई है। हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त युवराज ने खोली बॉलीवुड की पोल, बताया बॉलीवुड में चलते हैं कौन-कौन से ड्रग्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें