फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: अरिजीत सिंह ने बनाया था तलाकशुदा लड़की को जीवनसाथी, इसलिए टूटी थी पहली शादी

Thu, 25 Apr 2019 08:48 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arijit Singh
आज हर युवा अपने दिल का हाल बयां करने के लिए मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के गानों का सहारा लेता है। खास बात यह है कि आज अरिजीत सिंह अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरिजीत का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के जियांगज में हुआ था। अरिजीत के पिता पंजाबी और मां बंगाली थी। बात अगर उनकी शिक्षा की करें तो अरजित ने राजा विजय सिंह हाई स्कूल से पढ़ाई करने के बाद श्रीपद कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं इस फेवरेट सिंगर की लाइफ से जुड़ी वो बातें जिनसे आज भी अनजान हैं उनके कई फैंस। 
विज्ञापन

2 of 5
अरिजीत सिंह और आयु्ष्मान खुराना
अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत तबला बजाने से की थी। सबसे पहले उन्होंने तबला बजाना सीखा था। जिसके बाद उन्होंने अपने आइडल संगीतकारों को फॉलो कर संगीत की दुनिया में अपने कदम बढ़ाए। उनके आइडल संगीतकारों की लिस्ट में गुलाम अली खान, उस्ताद राशिद खान और जाकिर हुसैन जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
arijit singh
अरिजीत ने पहली बार एक टीवी शो में हिस्सा लिया था जिसका नाम फेम गुरुकुल (Fame Gurukul) था। खास बात यह है कि इस शो में ही संजय लीला भंसाली ने अरिजीत को पहली बार नोटिस किया और उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म 'सावरिया' में मौका दिया। 

4 of 5
arijit singh
अरिजीत ने संगीत की दुनिया में जितना नाम कमाया है आपको बता दें, उनका निजी जीवन उतना ही उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अरिजीत ने दो शादियां की हैं। अरिजीत ने पहली शादी रियलिटी शो के दौरान मिली एक को-कंटेस्टेंट से की थी। लेकिन आपसी मतभेदों के चलते यह शादी ज्यादा नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए। जबकि साल 2014 में उन्होंने अपनी दूसरी शादी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arijit singh
कोयल पहले से शादीशुदा थीं। वैवाहिक जीवन में समस्या के चलते कोयल ने पहले पति से तलाक लेकर अरिजीत से शादी कर ली। कोयल रॉय की पहली शादी से एक बेटी भी है। खास बात यह है कि उनकी यह बेटी अरिजीत के काफी करीब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें