उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Facebook
उर्मिला मातोंडकर ने आगे कहा. 'फिल्म 'जुदाई' के एक गाने की शूटिंग चल रही थी और उस समय श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। दरअसल, तब जान्हवी का जन्म होने वाला था। श्रीदेवी जी की तरह आपने भी अपनी बेटी के साथ डांस किया है। मैं दुआ करती हूं कि आपकी जिंदगी ढेर सारी खुशियों से भरी रही।' बता दें कि फिल्म 'जुदाई' वर्ष 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर, कादर खान, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, परेश रावल और सईद जाफरी थे। फिल्म में उर्मिला के किरदार का नाम जान्हवी था, जिससे प्रेरित होकर श्रीदेवी और बोनी कपूर ने अपनी बेटी का नाम रखा।