फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: चकदा एक्सप्रेस के लिए जमकर पसीना बहा रहीं अनुष्का, तस्वीर साझा कर बोलीं- जब मेहनत...

Sat, 06 Aug 2022 09:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रही हैं। इसकी झलक हाल ही में अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। अनुष्का ने एक तस्वीर साझा की है, इसमें वह कसरत करती नजर आ रही हैं। बता दें कि यह फिल्म झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 4
अनुष्का शर्मा अपनी नई फिल्म में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देंगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि अनुष्का इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के लिए वह कठोर ट्रेनिंग से गुजर रही हैं। हाल ही में अनुष्का ने जिम से अपनी एक मिरर सेल्फी साझा की है। सेल्फी में अनुष्का ग्रीन कलर का क्रॉप टॉप और ब्लैक लैगिंग पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनुष्का अपने किरदार के लिए घंटों जिम में पसीना बहा रही हैं। उनकी टोन्ड बॉडी कमाल की लग रही है। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा है,'मेहनत करी और शो ऑफ नहीं किया तो क्या मेहनत करी।'
विज्ञापन

3 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
बता दें कि अनुष्का शर्मा को आखिरी बार वर्ष 2018 में आई आनंद एल राय की 'जीरो' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन की दुनिया में तो काम जारी रखा, लेकिन एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। अनुष्का अपने भाई की साझेदारी में फिल्म निर्माण में सक्रिय थी। हालांकि, अब वह अपने भाई के प्रोडक्शन हाउस से अलग हो गई हैं और पूरी तरह एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
अपनी इस फिल्म को लेकर अनुष्का बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म को लेकर एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के समय और जीवन से प्रेरित है और और ये कहानी महिला क्रिकेट की दुनिया को लेकर दुनिया की आंखें खोल देगी। देखना दिलचस्प होगा कि लंबे समय बाद अपनी इस फिल्म के जरिए अनुष्का क्या कमाल करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें