उर्मिला मातोंडकर
ये पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने किसी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि इससे पहले उर्मिला मातोंडकर ने हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल के 200 किसानों की मौत के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, 'जो लोग किसानों को खालिस्तानी और देशद्रोही कहते हैं, उनका हरियाणा के कृषिमंत्री जेपी दलाल जी के इस बेहद शर्मनाक और असंवेदनशील बयान पर क्या कहना है?'