फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की उम्र में उर्मिला मातोंडकर ने किया था फिल्मी डेब्यू, देखें 40 सालों में कितना बदल गया लुक

Sat, 19 Sep 2020 03:55 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
उर्मिला मातोंडकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके और कंगना रणौत के बीच बयानबाजी जारी है। दरअसल इसकी शुरुआत तब हुई जब राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने संसद में बिना किसी का नाम लिए कहा था कि लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। जया बच्चन के इस बयान का समर्थन करते हुए उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रणौत पर कमेंट किया और कहा कि वो हमेशा विक्टिम और वुमन कार्ड खेलती हैं। जवाब में कंगना ने उर्मिला को 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार' बता दिया। इसके बाद से दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं। उर्मिला ने बॉलीवुड में एक लंबी पारी खेली है। हालांकि अब वो फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। तो चलिए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।  
विज्ञापन

2 of 8
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
उर्मिला ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। 1980 में श्रीराम लागू की मराठी फिल्म ‘जाकोल’ में उर्मिला बाल कलाकार के रूप में नजर आई थीं। उस वक्त उनकी उम्र छह साल थी। इसके बाद वो कई अन्य फिल्मों में दिखीं। इनमें 1983 में आई 'मासूम' में उनके रोल को काफी सराहा गया। फिल्म में उनका गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' आज भी मशहूर है।
विज्ञापन

3 of 8
फिल्म चमत्कार में उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
1989 में उर्मिला मातोंडकर ने मुख्य अभिनेत्री के तौर पर मलयालम फिल्म 'चाणक्यन' की। इसमें उनके अपोजिट कमल हासन थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। हिंदी में हीरोइन के रूप में उन्होंने पहली फिल्म 'नरसिम्हा' की और फिर शाहरुख खान के साथ 'चमत्कार' में नजर आईं।   

4 of 8
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' उर्मिला के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इसमें उनके साथ आमिर खान और जैकी श्रॉफ थे। इस फिल्म के बाद उर्मिला 'रंगीला गर्ल' के नाम से पहचानी जाने लगीं।  
विज्ञापन

5 of 8
संजय दत्त, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
इसके बाद राम गोपाल वर्मा की कई फिल्मों में उर्मिला ने काम किया। इनमें 'सत्या', 'दौड़', 'कौन', 'मस्त', 'जंगली', 'प्यार तूने क्या किया', 'भूत' और 'एक हसीना' फिल्में शामिल रहीं। उस दौरान उर्मिला का नाम राम गोपाल वर्मा के साथ जोड़ा गया। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि राम गोपाल वर्मा की वजह से उर्मिला के करियर को नुकसान भी हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
राम गोपाल वर्मा के साथ बॉलीवुड में कई लोगों की नहीं पटती थी। उनके कारण ही बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर्स ने उर्मिला को फिल्मों में लेने से मना कर दिया था। ऐसे में जब वर्मा ने उर्मिला को अपनी फिल्मों में लेना बंद कर दिया तो उन्हें कोई सहारा ना मिल सका। धीरे धीरे वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं।
विज्ञापन

7 of 8
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
2016 में उर्मिला ने 42 साल की उम्र में 10 साल छोटे लड़के से शादी की। उर्मिला के पति का नाम मोहसिन अख्तर मीर है जो कि कश्मीर के एक मॉडल और बिजनेसमैन हैं। वो आखिरी बार 2018 में फिल्म 'ब्लैकमेल' में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने आइटम नंबर किया था।  
विज्ञापन

8 of 8
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
2019 के लोकसभा चुनाव में उर्मिला ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। वो मुंबई नॉर्थ सीट से चुनावी मैदान में उतरी थीं। हालांकि वो चुनाव हार गई थीं। चुनाव हारने के कुछ समय बाद अभिनेत्री ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के भीतर गुटबाजी का आरोप लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें