फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रांत मैसी के बाद अब ये उभरता सितारा बना दीपिका का हीरो, जल्द शुरू होने जा रही गोवा में शूटिंग

Sat, 19 Sep 2020 03:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए पिछले हफ्ते गोवा रवाना हुईं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पिछले शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग तीन दिन बाद शुरू करने की बात लिखी। इस फोटो में उन्होंने फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा, प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस और अपने सह कलाकारों अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा को भी टैग किया है।
विज्ञापन

2 of 5
धैर्य करवा - फोटो : Instagram
इस साल के शुरू में रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' के बाद धैर्य करवा दूसरे हीरो हैं जिनका नाम दीपिका की फिल्म से जुड़ा है। फिल्म के करीबी सूत्र बताते हैं कि वह इस में दीपिका के साथ नजर आएंगे। धैर्य को पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए जाना जाता है। और भविष्य में वह कबीर खान के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में रवि शास्त्री की भूमिका निभाते हुए देखे जाएंगे। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ष 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर जीते गए विश्वकप की कहानी है। दीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह इसमें कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और दीपिका भी कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रूप में नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 83 में धैर्य करवा - फोटो : Instagram
यह फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है और रिलीज होने के लिए सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रही है। शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की चर्चाएं लंबे समय से बनी हुई हैं। कहानी और पटकथा तैयार हुई और अभिनेताओं का भी चयन हो गया। लेकिन, अभी तक इस फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया। इसलिए, आज भी इस फिल्म को शकुन बत्रा की अगली फिल्म के संकेत से ही पुकारा जाता है।

4 of 5
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में - फोटो : फाइल फोटो
इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। दीपिका अपने सह कलाकारों के साथ इस फिल्म की शूटिंग मार्च में ही शुरू करने वाली थीं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण उनकी योजना रद्द हो गई। इस फिल्म की शूटिंग के लिए निर्माताओं ने श्रीलंका को चुना था। फिलहाल देश में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं इसलिए निर्माताओं ने इस फिल्म को निपटाने की योजना गोवा में ही बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभास, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिलहाल वह इस फिल्म की शूटिंग गोवा में ही करेंगे। अगर भविष्य में जरूरत पड़ती है तो वह स्थिति सुधरने के बाद श्रीलंका की ओर रुख कर सकते हैं। दीपिका पादुकोण सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। इस फिल्म की शूटिंग तो वह शुरू करने ही वाली हैं, इसके अलावा उनका नाम तेलुगु स्टार प्रभास की एक अघोषित शीर्षक वाली फिल्म से भी आधिकारिक तौर पर जुड़ गया है।

पढ़ें: BMC ने हाईकोर्ट में कंगना के खिलाफ दायर किया हलफनामा, कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें