फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर की संपत्ति पर कंगना ने उठाया था सवाल, अब एक्ट्रेस ने कहा- जगह और समय तय करो मैं आऊंगी...

Mon, 04 Jan 2021 12:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत का पंगा मोड ऑन है और वो काफी समय से कई मशहूर हस्तियों को अपनी तीखी टिप्पणियों का निशाना बना रही हैं। पिछले काफी समय से कंगना के निशाने पर उर्मिला मातोंडकर रही हैं। हाल ही में उर्मिला ने एक नया ऑफिस खरीदा है जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। उनके प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर कंगना ने उन पर निशाना साधा था। वहीं अब कंगना को जवाब देने के लिए उर्मिला ने एक वीडियो जारी किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बता दें कि उर्मिला ने ये वीडियो शेयर करते हुए कंगना रणौत को टैग किया है। इस वीडियो को देखकर साफ तौर पर समझा जा सकता है कि ये उन्होंने खास कंगना को जवाब देने के लिए ही बनाया है। वीडियो में उर्मिला ने कंगना को एक मुलाकात का इंतजाम करने को कहा है। उर्मिला ने कहा कि इस मीटिंग में वो कार्यालय की खरीद के प्रमाण के लिए सभी दस्तावेजों के साथ मौजूद होंगी।
विज्ञापन

3 of 5
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला ने वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि, 'आपके जो उच्च ख्याल हैं वो मैं सुन चुकी हूं, बल्कि पूरा देश सुन चुका है। आज पूरे देश के सामने मैं आपको बताना चाहती हूं कि जगह और समय का चयन आप करिए मैं सारे डॉक्यूमेंट लेकर पहुंच जाऊंगी। अपने 25-30 साल के करियर में मैंने जो पैसे कमाए उनसे मैंने फ्लैट और ऑफिस खरीदे। इन सभी के पेपर्स मैं आपको दिखाना चाहती हूं। मैंने जो फ्लैट खरीदा था वो राजनीति में आने से काफी पहले लिया था'।

4 of 5
कंगना रणौत, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : File Photo
उर्मिला सिर्फ यहीं तक नहीं रुकी और उन्होंने कंगना पर पलटवार कर दिया। राजनीति में कदम रख चुकी उर्मिला ने कंगना रणौत को मिली वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा को लेकर भी निशाना साथा। उन्होंने कहा कि, 'बदले में मैं आपसे इतनी छोटी सी चीज चाहती हूं कि हम जैसे कई लाखों-करोड़ों टैक्सपेयरों के पैसों के बदले में आपको आपकी सरकार ने जो 'वाई प्लस सिक्योरिटी दी' है क्योंकि आपने उन्हें वादा किया था कि आपके पास कई ऐसे लोगों के नाम है जो आप एनसीबी को देना चाहती हैं तो वो छोटी सी लिस्ट लेकर आप आइए क्योंकि ड्रग्स का सामना हम सबको मिलकर करना है। आपके इस जवाब का मुझे इंतजार रहेगा' ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही ये खबर सामने आई कि उर्मिला ने 3 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है जिसमें उनका ऑफिस होगा। इस खबर के सामने आते ही कंगना रणौत ने ट्वीट कर उन पर तंज कसा। कंगना ने ट्वीट कर लिखा था कि, 'उर्मिला जी मैंने खुद की मेहनत से घर बनाए थे, कांग्रेस उन्हें तोड़ रही है। भाजपा को खुश करके मेरे हाथ सिर्फ 25-30 केस लगे हैं, काश मैं भी आपकी तरह समझदार होती तो कांग्रेस को खुश करती। मैं तो सही में बेवकूफ निकली।' इस ट्वीट में उन्होंने उर्मिला को टैग भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें