‘फंस गया रे ओबामा’, ‘जॉली एलएलबी’ और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी हास्य और व्यंग्य से भरपूर सुपर डुपर हिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक सुभाष कपूर की नई फिल्म फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के रिलीज का मुहूर्त निकल आया है। फिल्म हिंदी पट्टी के एक सूबे की महिला मुख्यमंत्री के इर्द गिर्द घूमती है जो पुरुष सत्तावादी समाज को किनारे हटा अपना रास्ता खुद बनाती है।