फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीला से राजनीति तक कुछ ऐसे बदलती गईं उर्मिला मातोंडकर, यहां देखें UNSEEN तस्वीरें

Tue, 04 Feb 2020 05:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
urmila matondkar
बॉलीवुड में रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर का आज जन्मदिन है। आज 46वां जन्मदिन मना रहीं उर्मिला लंबे वक्त से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। मुंबई में जन्मीं उर्मिला ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने मराठी फिल्म 'झाकोला' (1980) से डेब्यू किया। 'कलयुग' (1981) उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। फिल्मों के बाद अब उर्मिला ने राजनीति का रुख कर लिया है। उर्मिला के जन्मदिन पर आइए दिखाते हैं उर्मिला मातोंडकर की अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
लीड हीरोइन के तौर पर उर्मिला की पहली फिल्म नरसिम्हा थी। इसके बाद फिल्म रंगीला (1995) ने उर्मिला के करियर को नई रफ्तार दी। इन फिल्मों के अलावा उर्मिला ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी जिसमें चमत्कार (1992), जुदाई (1997), सत्या (1998) शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
रंगीला फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते। इस फिल्म की कामयाबी ने उर्मिला को हीरोइन्स की पहली कतार में ला खड़ा किया था। देखा जाए तो इस फिल्म से उर्मिला को वह पहचान मिली जिनकी उन्हें तलाश थी। फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था।

4 of 5
rangeela Urmila
उर्मिला मातोंडकर काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। फिल्मी पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आई थीं।  उर्मिला ने हिंदी के अलावा, तेलगू, तमिल, मराठी और मलयालम भाषाओं में भी फिल्में की हैं। वह आखिरी बार साल 2014 में मराठी फिल्म 'अजूबा' में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Urmila Matondkar - फोटो : Social Media
उर्मिला मातोंडकर ने 10 साल छोटे कश्मिरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। 3 मार्च 2016 को उर्मिला और मोहसिन ने एक बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। उर्मिला मातोंडकर ने पिछले साल मुंबई उत्तर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि उर्मिला चुनाव हार गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें