फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कलाकार के तौर पर उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू, तस्वीरों में देखें कितना बदल गया लुक

Thu, 04 Feb 2021 09:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
रंगीना गर्ल के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर चार फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा उर्मिला ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और मराठी सिनेमा में भी काम किया है। उनके अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड और नंदी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उर्मिला के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 7
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
उर्मिला ने महज तीन साल की उम्र में 1977 में फिल्म कर्म से बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू किया था। 1983 में रिलीज हुई फिल्म मासूम से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसमें उन पर फिल्माया गया गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' आज भी मशहूर है। इसके बाद वह कुछ अन्य फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 7
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
उर्मिला ने मुख्य कलाकार के तौर पर मलयालम फिल्म चाणक्यन की। हिंदी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म 1991 में रिलीज हुई नरसिम्हा थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। 1995 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला से उर्मिला बॉलीवुड में छा गईं। इसके बाद से वह रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं।

4 of 7
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
उर्मिला की मुख्य फिल्मों में सत्या, जुदाई, खूबसूरत, जंगल, मस्त, कौन, भूत, प्यार तूने क्या किया, एक हसीना थी, पिंजर और मैंने गांधी को नहीं मारा सहित अन्य हैं। रंगीला के हिट होने के बाद राम गोपाल वर्मा और उर्मिला ने साथ में कई फिल्में कीं। हालांकि माना जाता है कि इससे उनके करियर को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
बॉलीवुड में कई लोगों से राम गोपाल वर्मा की अनबन थी। इस वजह से कोई उर्मिला के साथ भी काम नहीं करना चाहता था। जब राम गोपाल वर्मा ने उन्हें लेकर फिल्में बनानी बंद कर दीं तो उनके पास काम नहीं बचा। धीरे धीरे उर्मिला ने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

6 of 7
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
फिल्मों से दूर होने के बाद 2016 में उर्मिला ने कश्मीरी मॉडल और बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली। उस वक्त उर्मिला की उम्र 42 साल थी जबकि मोहसिन उम्र में उनसे 10 साल छोटे थे। उनकी आखिरी फिल्म 2018 में रिलीज हुई फिल्म ब्लैकमेल थी जिसमें उन्होंने आइटम नंबर किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
उर्मिला मातोंडकर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने उस वक्त कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गईं। कुछ समय बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बीते साल दिसंबर में उर्मिला ने शिवसेना का दामन थामा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें