फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर का जन्मदिन और शाहरुख-गौरी पर ईडी का शिकंजा, पांच खबरें

Tue, 04 Feb 2020 07:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने के साथ ही दर्शकों के जेहन में एक अमिट छाप छोड़ने वाली भारतीय सिनेमा की दमदार अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने अपनी पहचान जुझारू किरदारों को निभाने वाली अदाकारा के रूप में बनाई। उन्होंने भारत की सभी प्रमुख भाषाओं जैसे; हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम आदि भाषाओं में काम किया और अपने हुनर के दम पर सर्वश्रेष्ठ अवार्ड भी जीते। भूत, पिंजर, रंगीला जैसी फिल्मों में अपने किरदारों में अभिनय से उन्होंने खुद को एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री के रूप में सिनेमा में स्थापित किया।

इन 10 फिल्मों में दिखा उर्मिला मातोंडकर का असली दमखम, हीरोइन नंबर वन से नहीं रहीं कम
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan and gauri khan - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जीरो फ्लॉप होने के बाद से उनके दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे। साल 2019 में फैंस शाहरुख की फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराशा मिली। जीरो के बाद शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। इस बीच अभिनेता पर एक और मुसीबत आ गई है। रोजवैली पोंजी घोटाले में शाहरुख से जुड़ी कंपनी समेत तीन कंपनियों की 70 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली गई है।

शाहरुख-गौरी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, KKR समेत तीन कंपनियों की 70 करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

3 of 5
Sonam Kapoor, Anil Kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह बहुत बार सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। कई बार अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सोनम कपूर ट्रोलर्स ने निशाने पर भी आ चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। सोनम को उनके पिता अभिनेता अनिल कपूर की अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ एक तस्वीर में नजर आने पर ट्रोल किया गया। 

पिता अनिल कपूर की दाऊद इब्राहिम के साथ दिखी तस्वीर पर सोनम ने दी सफाई, ट्रोलर्स को दिया जवाब

4 of 5
Armaan Jain's Wedding - फोटो : Social Media
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरमान जैन अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के संग शादी के बंधन में बंध गए। करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन की शादी में सितारों का जमावड़ा लगा। बॉलीवुड के कई स्टार्स और करीबी इस हाई-प्रोफाइल समारोह में शामिल हुए।

कजिन की बरात लेकर पहुंचीं करीना-करिश्मा, कपूर खानदान की शादी में लगी सितारों की महफिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV
कॉमेडियन कपिल शर्मा जब सुनील ग्रोवर के बिना अपना शो 'द कपिल शर्मा शो' सीजन 2 वापस लेकर लौटे तो लोगों को लगा कि ये ज्यादा लंबा नहीं चल पाएगा। लेकिन सुनील की जगह कृष्णा अभिषेक को रिप्लेस किया गया तो फिर से इस शो में कॉमेडी की बाहर आ गई। कृष्णा और कपिल की जुगलबंदी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है। लेकिन कृष्णा अब कपिल का शो छोड़ना चाहते हैं।

कपिल शर्मा का शो छोड़ना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक, सबके सामने खुद बताई ये वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें