the sky is pink
- फोटो : social media
'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज
प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियंका के अलावा इसमें फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शरफ मुख्य भूमिका में हैं। 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है। 'द स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी से ग्रसित होने के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर बनीं।