फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दिन में ही औंधे मुंह गिरी अनुपम खेर की 'एक्सीडेंटल...', विक्की कौशल की 'उरी' बना रही नए रिकॉर्ड

Tue, 15 Jan 2019 02:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Uri and The Accidental Prime Minister - फोटो : Amar Ujala
विक्की कौशल फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने अनुपम खेर की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को पीछे छोड़ दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित उरी ने शानदार बिजनेस का सिलसिला जारी रखे हुए है। उरी के साथ ही अनुपम खेर की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर भी रिलीज हुई ऐसे में माना जा रहा था कि एक साथ दो फिल्मों की रिलीज से कलेक्शन पर असर पड़ सकता है लेकिन इस रेस में विक्की कौशल बाजी मारते हुए दिख रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
uri
उरी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने 8.20 करोड़ की ओपनिंग की। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने करीब 12.43 करोड़ जुटाए। रविवार को उरी ने करीब 15.10 करोड़ का    और सोमवार को 10.51 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह 4 दिन में फिल्म ने कुल 46.24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
uri
उरी में विक्की कौशल की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हालांकि दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी अच्छी है। बता दें कि विक्की कौशल के साथ फिल्म में यामी गौतम और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।

4 of 5
the accidental prime minister - फोटो : twitter
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन से प्रेरित 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की बात करें तो उरी की अपेक्षा इसकी धीमी शुरुआत हुई। फिल्म पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Accidental Prime Minister
पहले दिन द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार को  फिल्म के खाते में 4 करोड़ आए। रविवार को फिल्म ने 4.5 करोड़ की कमाई की। सोमवार के फिल्म ने करीब 3 करोड़ की कमाई की। बता दें रिलीज से पहले विवादों को लेकर फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी। जिसने फिल्म के प्रमोशन का भी काम किया। डायरेक्टर विजय रत्नाकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 23 करोड़ बताया जा रहा है जबकि इसे कुल 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें