करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी । करिश्मा की ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और 11 साल बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया । अब करिश्मा अपने दो बच्चों समायरा और कियान की अकेले ही परवरिश कर रही हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
karishma kapoor
शादी के 15 साल बाद अब करिश्मा कपूर की शादी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । ये वीडियो करिश्मा की मेहंदी सेरेमनी का है । वीडियो में करिश्मा की मां बबिता कपूर भी नजर आ रही हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
karishma kapoor
शादी के मौके पर बबिता अपनी बेटी को लाड करते दिख रही हैं । साथ ही करिश्मा की शादी का एक और वीडियो सामने आया है । इसमें सलमान खान, करिश्मा की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं ।
4 of 5
karishma kapoor
सलमान के साथ गोविंदा हैं । दोनों करिश्मा से जाकर मिलते हैं और मीडिया को पोज देते हैं । इन दोनों वीडियो को सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि करिश्मा से तलाक के संजय कपूर ने प्रिया सचदेवा से शादी कर ली।
अब संजय और प्रिया एक बेटे के पैरेंट्स भी बन चुके हैं । वहीं करिश्मा अक्सर ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं । हालांकि दोनों का शादी करने का कोई प्लान नहीं है ।