the accidental prime minister
- फोटो : instagram
फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, पहले दिन द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने 3.25-3.50 करोड़ का बिजनेस किया है। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म पर हो रहे विवाद का भी इसे फायदा मिल सकता है। फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है। फिल्म में बड़े-बड़े दिग्गजों राजनीतिक नेताओं के रोल के लिए देश-विदेश से कलाकारों को इकट्ठा किया है। यह फिल्म लेखक और मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। अक्षय खन्ना फिल्म में संजय बारू का ही रोल कर रहे हैं।