फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश की KGF के नाम दर्ज हुआ ये शानदार रिकॉर्ड, ONLINE लीक होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी

Sat, 12 Jan 2019 12:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kgf
शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ रिलीज हुई यश की KGF का आज भी बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने जहां पहले सप्ताह 21.45 करोड, दूसरे सप्ताह में 11.50 करोड़ और तीसरे सप्ताह में 7.44 करोड का कारोबार करते हुए कुल कमाई 40.39 करोड़ कर ली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kgf
अब फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यश की फिल्म KGF पहली कन्नड़ फिल्म बन गई है। फिल्म ने अब तक सभी वर्जन्स को मिलाकर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जो किसी कन्नड़ फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। ये कलेक्शन तब है जब तमिलरॉकर्स ने केजीएफ चैप्टर 1 मूवी (KGF Chapter 1) को लीक कर दिया है। ये मूवी फुल हिंदी में इंटरनेट पर मौजूद है और लोग धड़ल्ले से इसे डाउनलोड कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
KGF
साऊथ की फिल्म होते हुए भी लोगों को इस फिल्म के एक्शन काफी पसंद आ रहे हैं। केजीएफ 70 करोड़ के बजट में बनी है। जबकि भारत में ही इस फिल्म ने कुल 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हिंदी में फिल्म फायदे में चल रही है। बता दें इस फिल्म को पूरा करने में 1000 दिन लगे हैं क्योंकि ये फिल्म दो भागों में बनाई गई है। 

4 of 5
kgf
फिल्म ने सिर्फ हिंदी वर्जन से 2 करोड़ 10 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। कोलार गोल्ड फील्ड यानि 'केजीएफ' में तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय ने आइटम सॉन्ग किए हैं। केजीएफ हिंदी में 1500 स्क्रींस पर रिलीज की गयी है, जबकि कन्नड़, तेलुगु में 400, तमिल में 100 और मलयालम में 60। हिंदी में इस फिल्म को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म में यश ने लीड रोल निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kgf
1951 से शुरू हुई ये कहानी केजीएफ, यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स की कहानी है। कहानी एक महत्वाकांक्षी लड़के रॉकी की है जिसकी मां ने मरने से पहले उससे वादा लिया है कि वो जिये जैसे भी, लेकिन मरेगा दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनकर। इस फिल्म में यश रॉकी के रोल में हैं वहीं रामचंद्र राजू गरुड़ की भूमिका में हैं। इनके अलावा श्रीनिधि शेट्टी, वैशिष्टा एन सिम्हा आयुप्पा पी शर्मा और हरीश रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें