फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: सड़क पर छोटे कपड़े पहने उर्फी जावेद ने लगाई दौड़, एक्ट्रेस की ऐसी हालत देख चकराया फैंस का सिर

Mon, 24 Oct 2022 10:50 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया सेंसेशन ऊर्फी जावेद अख्तर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी एक बार फिर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अख्तर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अपने ड्रेसिंग सेंस और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी एक बार फिर चर्चा में हैं। अक्सर बोल्ड आउटफिट्स में नजर आने वाली उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस बेहद कम कपड़े पहने सड़क पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेट पर उर्फी के इस वीडियो के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भी हैरान रह गए हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस ने मेकअप किया हुआ है, लेकिन उन्होंने अपना आउटफिट नहीं पहना है और इसी दौरान पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने पहुंच जाते हैं। ऐसे में कैमरों से बचने के लिए एक्ट्रेस सड़क पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं।

OTT This Week: इस हफ्ते लगेगा सस्पेंस, थ्रिल और क्राइम का तड़का, रिलीज हो रही हैं ये वेब सीरीज और फिल्में

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

सामने आए वीडियो में उर्फी सिर्फ ब्रा और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। दरअसल वीडियो में वह अपने इवेंट मैनेजर पर नाराज होती भी दिख रही हैं, क्योंकि उसने अभिनेत्री को गलत लोकेशन पर पहुंचा दिया। इसी बीच मौके पर मौजूद कैमरामैन उन्हें घेर लेते हैं, जिस पर उर्फी कहती हैं कि कम से कम तैयार तो हो जाने दो। लेकिन पैपराजी लगातार उन्हें कैमरे में कैद करने की कोशिश करते रहते हैं, जिससे बचने के लिए उर्फी दौड़ लगाकर भाग जाती हैं।

Monday Flashback: जब सेट पर सबके सामने हीरोइन ने जड़ा था प्रेम चोपड़ा को थप्पड़, लिया था इस बात का बदला

विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह वीडियो कुछ समय पुराना है, जिसमें अभिनेत्री इस हालत में नजर आ रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब उर्फी किसी वजह से इस चर्चा में रही हों। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक टॉपलेस वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अलग अंदाज में दिवाली की बधाई दी थी। उर्फी के बोल्ड अंदाज को देख लोगों का सिर चकरा गया था। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो उन्हें बैन करने तक की मांग कर दी थी।

अक्षय, दिवाली पर ठंडा पड़ा बॉक्स ऑफिस, नहीं हुई एक करोड़ तक की कमाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें