उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक बार फिर से चाहत खन्ना पर तंज कसा है। दरअसल, बीते दिनों इस मामले में खबरें सामने आई थीं कि चाहत ने ठग सुकेश से दिल्ली की तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी। इतना ही नहीं उन्होंने सुकेश से लग्जरी बैग और घड़ियां गिफ्ट में ली थीं। इस बारे में चाहत पर कमेंट करते हुए उर्फी ने तंज कसा था, जिस पर पलटवार करते हुए चाहत ने भी उर्फी को दीदी बोलकर जवाब दिया था। इस पर अब उर्फी ने फिर से चाहत को जवाबा दिया और इसी के साथ दोनों के बीच एक बार फिर कोल्ड वॉर शुरू हो गई है।