फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने साझा की जावेद अख्तर के साथ तस्वीर, बोलीं, दादा जी मिल गए...

Sun, 08 Jan 2023 12:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी ड्रेसिंग को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वालीं उर्फी जावेद ने जाने-माने लेखक जावेद अख्तर के साथ तस्वीर साझा की है और इसके साथ लिखा कि आखिरकार आज वह अपने दादा जी से मिलीं।
विज्ञापन
उर्फी जावेद, जावेद अख्तर - फोटो : Intagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी के चलते वह आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उनकी हर एक वीडियो और तस्वीर शेयर होते ही तेजी से वायरल होती है। इसके अलावा वह अपने बेबाक और बिंदास अंदाज से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में उर्फी ने बॉलीवुड का जाने-माने राइटर जावेद अख्तर के साथ तस्वीर साझा की है और इसके साथ लिखा कि आखिरकार आज वह अपने दादा जी से मिलीं।

विज्ञापन

 

Mission Majnu: सिद्धार्थ मल्होत्रा का जज्बा, दर्जी की ट्रेनिंग के बाद ऐसे बन गए 'मजनू'

Trending Videos

जावेद अख्तर से उर्फी जावेद की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक उर्फी जावेद हाल ही में एक फैशन शो के सिलसिले में दिल्ली में थीं, जहां उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी से लेखक के साथ अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें उर्फी नीले रंग के ओवरकोट में थीं, तो वहीं जावेद अख्तर को ग्रे कुर्ते के साथ कंधे पर शॉल डाले देखा जा सकता है। दोनों मुस्कुराते हुए पोज कर रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उर्फी जावेद ने मजेदार कैप्शन देने के साथ ही जावेद अख्तर की तारीफ भी की है।
 

Movies Sequels: इस साल पूरा होगा दर्शकों का इंतजार! ये सीक्वल मचाएंगे धमाल

विज्ञापन

उर्फी ने बांधे जावेद अख्तर की तारीफों के पुल
उर्फी ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "आखिरकार आज मेरे दादाजी से मुलाकात हो गई,  साथ ही वह एक लेजेंड हैं, सुबह-सुबह इतने लोग सेल्फी लेने के लिए लाइन में लग गए, लेकिन उन्होंने किसी को मना नहीं किया, सभी के साथ हंसते हुए बातचीत की। वह काफी विनम्र थे! मैं बेहद खुश हूं।" इसी के साथ उर्फी ने गुलाब और दिल वाले इमोटिकॉन्स भी ड्रॉप किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें