फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद का नया लुक देख चकराया फैंस का सिर, कहा- छिपकली जैसी दिख रही हो

Sun, 18 Sep 2022 02:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने अतरंगी फैशन से लेकर चाहत खन्ना के साथ कोल्ड वॉर तक उर्फी कई मुद्दों के चलते लाइमलाइट में रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने अतरंगी फैशन से लेकर चाहत खन्ना के साथ कोल्ड वॉर तक उर्फी कई मुद्दों के चलते लाइमलाइट में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अक्सर अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस के लिए सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। इसी बीच अब उर्फी का एक और नया लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना एक स्लोमो वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में उर्फी एक बार फिर अतरंगी स्टाइल में नजर आ रही हैं। हाल ही में शेयर किए गए उर्फी के इस नए लुक को देख लोगों का सिर चकरा गया है। उर्फी को देख लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने आखिर पहना क्या है। साथ ही इस बार कपड़ों के साथ उनका यह प्रयोग लोगों के पल्ले नहीं पड़ रहा है। हर कोई अभिनेत्री के इस नए फैशन सेंस को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

दरअसल, सामने इस वीडियो में उर्फी काले रंग की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। लेकिन बिकिन लुक के साथ किया गया उनका प्रयोग लोग समझ नहीं पा रहे हैं। एक्ट्रेस ने किसी चीज से बिकिनी के ऊपर स्कर्ट का कुछ पहन रखा है। ऐसे में उर्फी का यह सिर घुमा देने वाला फैशन देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर कमेंट कर लोग उर्फी के इस फैशन को अपनी समझ के अनुसार मजेदार नाम दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो एक्ट्रेस की तुलना छिपकली और बोरे तक से कर डाली है।

विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आज तो अंडे वाले कपड़े पहन लिए हैं। वहीं, एक ने लिखा, क्या लगती हो,छिपकली जैसी दिखती हो। एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, ये गेहूं की बोरी कहां से ले आए। एक यूजर ने तो उर्फी के इस आउटफिट पर हैरानी जताते हुए कमेंट में पूछा- ये क्या पहन लिया है। इसके अलावा फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट पर हैरानी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें उनका यह लुक काफी पसंद आया और वह उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें