उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने जवाब से फैंस को किया हैरान
पैपराजी पेज से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद को देखते ही लोग सेल्फी लेने के लिए आ गए। इसी बीच बार-बार सेल्फी लेने की डिमांड कर रहे एक फैन से उर्फी जावेद कहती हैं कि वो पहली सेल्फी फ्री में देती हैं और दूसरी के लिए चार्ज करती हैं। बस इतना सुनते ही उनका फैन तुरंत पीछे हट जाता है। हालांकि इसके बाद वह काफी फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाती नजर आईं।