फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी के दिमाग में आखिर क्या चल रहा है? सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताई पूरी प्लानिंग, जानिए

Tue, 23 Aug 2022 05:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी दिलचस्प तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी उर्फी के सोशल मीडिया पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं। उर्फी अपने स्टाइल, फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। वह हर दिन नए डिजाइन की ड्रेस पहनती नजर आती हैं। अब उर्फी ने अपने लिए एक नई ड्रेस डिजाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह बोरीनुमा ड्रेस पहनकर पोज देती नजर आती हैं तो कभी साड़ी से बनाई स्कर्ट पहनकर इतराती दिखती हैं। उर्फी अपने कपड़ों को लेकर कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि उर्फी अपनी ड्रेस खुद डिजाइन करती हैं। अब वह अपने लिए एक नई ड्रेस तैयार कर रही हैं, जिसका डिजाइन आकाशगंगा जैसा होगा!
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
उर्फी अपने लिए जो ड्रेस तैयार करने जा रही हैं, उसमें आकाशगंगा की झलक दिखाई दे सकती है। जी हां, खुद उर्फी ने ऐसा कहा है। दरअसलस, उर्फी ने हाल ही में गैलेक्सी की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने काफी मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'वाह! आकाशगंगा ने मुझे हमेशा अपनी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध किया है। मैं अपनी अगली ड्रेस डांसिंग स्टार्स वाली गैलेक्सी की इस वायरल फोटो पर बेस्ड डिजाइन करूंगी। मेरे दिमाग में क्या चल रहा है, इसके लिए जुड़े रहिए।
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी के इस पोस्ट पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ उर्फी के स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग, उर्फी को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे यकीन है, आप फिर से कुछ क्रेजी डिजाइन करेंगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पता नहीं कहां रहती हैं ये, मेरे यहां तो आसमान रात में ऐसा नहीं होता। न ही तारे ऐसे दिखते हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'आपको गैलेक्सी के बारे में जानकारी होगी, मुझे नहीं पता था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें