उर्फी जावेद
- फोटो : social media
उर्फी ने बदला अपना नाम
बीते दिनों उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपने नाम की स्पेलिंग बदली थी, जिस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की थी। अभिनेत्री ने लिखा, 'हेलो दोस्तों, मैंने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदल लिया है। मेरा नाम का उच्चारण पहले जैसा ही होगा बस स्पेलिंग में बदलाव किए हैं। मैं बस सबसे गुजारिश करती हूं कि वह आगे से मेरे नाम की स्पेलिंग सही से लिखें, ताकी मुझे भी याद रहे। मैं भी अक्सर भूल जाती हूं। लव यू! थेंक्यू।' सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली उर्फी के इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।