फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: पूरी दुनिया पर चला उर्फी जावेद का जादू, कंगना-कियारा भी नहीं टिक नहीं पाईं सामने

Tue, 28 Jun 2022 05:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस की वजह से उर्फी जावेद लगभग हर दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। तभी तो सोशल मीडिया पर शेयर की गईं उनकी फोटोज और वीडियोज पर हर दिन लाखों लाइक्स आते हैं। हाल ही में उर्फी ने अपने फैन फॉलोइंग की बदौलत कई बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, उर्फी उन दिग्गज एशियन की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जिन्हें साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना-कृति को छोड़ा पीछे
ताजा जारी की गई लिस्ट में उर्फी ने 57वीं रैंक हासिल की है। चौंकाने वाली बात यह है कि रैंकिंग में बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेस उनसे पीछे हैं। कई हिट फिल्म दे चुकी हैं कंगना रणौत भी इस लिस्ट में उर्फी के आगे जगह नहीं बना सकी हैं। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह, कियारा आडवाणी, कृति सेनन, दिशा पटानी और शिल्पा शेट्टी को भी उर्फी ने लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ इस प्रकार हैं टॉप टेन की लिस्ट
1.बीटीएस वी
2.जंग कुक
3.सिद्धू मूसेवाला
4.जिमिन
5.लता मंगेशकर
6.लीसा
7.कटरीना कैफ
8.आलिया भट्ट
9.प्रियंका चोपड़ा
10.विराट कोहली
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी से मिली पहचान
'बिग बॉस ओटीटी' से पहले उर्फी को कम ही लोग जानते थे। इस शो के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया था। 'बिग बॉस' के अलावा उर्फी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बड़े भैया की दुल्हनिया' 'मेरी दुर्गा' सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें