फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान की इन फिल्मों को भूलकर भी न देखें, समय बचाना है तो पहले ही जान लें इनके नाम

Sat, 14 May 2022 07:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में से एक अभिनेता सैफ अली खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 29 साल पूरे कर लिए हैं। एक्टर ने आज ही के दिन साल 1993 में आई फिल्म परंपरा के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
विज्ञापन
1 of 11
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में से एक अभिनेता सैफ अली खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 29 साल पूरे कर लिए हैं। एक्टर ने आज ही के दिन साल 1993 में आई फिल्म परंपरा के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद सैफ ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। हालांकि, इंडस्ट्री में उनका यह सफर काफी उतार- चढ़ाव से भरा रहा। एक्टर अपने इस लंबे फिल्मी करियर में कई फिल्मों में नजर आए। उनकी कई फिल्में ऐसी थीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं कुछ ऐसी भी थीं, जिन्हें लोगों ने सिरे नकार दिया। आइए जानते हैं अभिनेता की 10 फ्लॉप फिल्मों के बारे में- 

विज्ञापन

2 of 11
तू चोर मैं सिपाही - फोटो : Social media

तू चोर मैं सिपाही

सैफ अली खान की यह फिल्म एक बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन गुड्डू धनोआ ने किया था। फिल्म के सैफ अली खान चोर के किरदार में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों की वाहवाही पाने में नाकाम रही। फिल्म में सैफ के अलावा अक्षय कुमार, तब्बू और प्रतिभा सिन्हा, अमरीश पूरी, अनुपम खेर और देवेन वर्मा भी दिखाई दिए थे।

 

विज्ञापन

3 of 11
आरजू - फोटो : Social media

आरजू

साल 1999 में रिलीज हुई यह फिल्म एक बॉलीवुड रोमांस ड्रामा थी, जिसे लॉरेंस डिसूज़ा ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, माधुरी दीक्षित, परेश रावल और अमरीश पूरी मुख्य भूमिका में है। फिल्म का म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

4 of 11
लव के लिए कुछ भी करेगा  - फोटो : Social media

लव के लिए कुछ भी करेगा 

साल 2001 में रिलीज हुई यह एक बॉलीवुड क्राइम कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इश्वर निवास द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण राम गोपाल वर्मा ने किया था। फिल्म में सैफ के साथ फरदीन खान, आफताब शिवदासानी, सोनाली बेंद्रे, ट्विंकल खन्ना और जॉनी लीवर, इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे।  

 

विज्ञापन

5 of 11
सैफ अली खान के साथ फिल्म बुलेट राजा के सीन में प्रवीन अरोड़ा

बुलेट राजा 

साल 2013 में आई यह एक्शन फिल्म थी, जिसके लेखक और निर्देशक तिग्मांशु धुलिया थे। वहीं इसके निर्माता राहुल मित्रा थे। फिल्म में सैफ अली खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सैफ अली खान, जिम्मी शेरगिल, चंकी पाण्डेय ,रवि किशन ,राज बब्बर और विद्युत् जामवाल नजर आए थे। 29 नवंबर 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

विज्ञापन

6 of 11
 थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक  - फोटो : Social media

 थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक 

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की यह फिल्म साल 2008 में आई यह फिल्म एक फैंटसी कॉमेडी ड्रामा थी। इस फिल्म का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था। फिल्म में सैफ और रानी मुखर्जी के साथ अमीषा पटेल भी नजर आई थीं।

विज्ञापन

7 of 11
कुर्बान - फोटो : Social media

कुर्बान 

साल 2009 में रिलीज हुई यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन रेन्सिल डिसिल्वा और निर्माण करण जौहर ने किया थी। फिल्म की कहानी आतंकी गतिविधियों पर आधारित थी। फिल्म में सैफ अली खान के साथ करीना कपूर खान और विवेक ओबरॉय मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में सहायक भूमिका में दिया मिर्जा, रुपिंदर नागरा, ओम पूरी, किरण खेर आदि दिखाई दिए थे। 

 

8 of 11
फिल्म एजेंट विनोद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एजेंट विनोद 

साल 2012 में रिलीज हुई यह एक जासूसी पर आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।  

9 of 11
गो गोवा गॉन - फोटो : Social Media

गो गोवा गॉन 

साल 2013 में आई यह एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राज और डीके ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास ,पूजा गुप्ता और आनंद तिवारी नजर आए थे। यह फिल्म 10 मई, 2013 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।  

10 of 11
हमशक्ल्स - फोटो : Social media

हमशक्ल्स 

साल 2014 में आई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन साजिद खान और निर्माण वासु भगनानी द्वारा किया गया था। फिल्म में सैफ अली खान, रितेश देशमुख, और राम कपूर ट्रिपल रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म 20 जून 2014 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। 

 

विज्ञापन

11 of 11
बंटी और बबली 2  - फोटो : सोशल मीडिया

बंटी और बबली 2 

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की यह फिल्म बॉलीवुड की एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म साल 2005 में आई बंटी और बबली की सीक्वल थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन नजर आए थे। बंटी और बबली 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ लीड रोल में थे और सैफ अली खान और रानी मुखर्जी फिल्म में सहायक कलाकार के रूप में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा द्वारा किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें