उर्फी जावेद
- फोटो : social media
उर्फी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। कुछ घंटे पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो में उर्फी एक बार फिर अनोखे अंदाज में नजर आ रही हैं। साझा किए गए वीडियो में जहां उर्फी पहले नॉर्मल कपड़ों में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरे ही पल अभिनेत्री छोटे- छोटे चमकीले और अलग- अलग रंग के पत्थरों से बनी ही ड्रेस पहने सबके सामने आ जाती हैं। पत्थरों से बनी मिनी स्कर्ट और ब्रालेट पहने उर्फी काफी बोल्ड लग रही हैं। दरअसल, उर्फी के वीडियो की शुरुआत में एक कमेंट का स्क्रीनशॉट भी नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है, 'इसको पत्थर से मारना चाहिए।' लगता है इसी वजह से उर्फी ने अपने कपड़ो के साथ यह एक्सपेरिमेंट किया है।