फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: बोल्ड अदाओं से मोनालिसा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, दिलकश अदाओं से लूटा फैंस का दिल

Sat, 20 Aug 2022 01:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब इस इंडस्ट्री के कलाकार भी देशभर में मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा के इन्हीं कलाकारों में से एक मोनालिसा आज लोकप्रियता के मामले में कई बड़े कलाकारों को टक्कर देती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा - फोटो : Instagram

भोजपुरी इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब इस इंडस्ट्री के कलाकार भी देशभर में मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा के इन्हीं कलाकारों में से एक मोनालिसा आज लोकप्रियता के मामले में कई बड़े कलाकारों को टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाली एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। अपने अभिनय के लिए मशहूर मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में मोनालिसा की कुछ तस्वीरें नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की तस्वीरों में बने इस वीडियो में उनका बोल्ड अंदाज भी देखने को मिल रहा है। शेयर किए इस वीडियो में मोनालिसा बिकिनी से लेकर डीप नेक ड्रेस तक में अपनी दिलकश अदाओं में फैंस का दिल लूटती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा - फोटो : social media

कुछ घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस अलग-अलग पोज और आउटफिट में नजर आ रही थीं। वीडियो में मोनालिसा का ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज देख हर कोई अपना दिल हार बैठा है। उनके इस वीडियो को अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट्स पर अभिनेत्री के कातिलाना अंदाज की तारीफ करते भी दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : social media
शेयर किए गए वीडियो में मोनालिसा का सिजलिंग अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है। यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस की दिल धड़काया हो। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं, अभिनय करियर की बात करें तो मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री बिग बॉस, नजर और स्मार्ट जोड़ी से टीवी शोज की हिस्सा रह चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें