अपने अतरंगी फैशन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद को आज के समय में कौन नहीं जानता। हमेशा अपने स्टाइल के चलते सुर्खियों में रहने वाली उर्फी अपने कपड़ों के साथ जो प्रयोग वो कम....। कभी फूल पत्तियां, कभी शीशा, कभी पत्थर तो कभी खुद के लिए ब्लेड से ड्रेस बनाने वाली उर्फी ने इस बार खाने वाली मिठाई को भी नहीं बख्शा और खुद पर लपेट लिया मिठाईयों पर लगने वाला सिल्वर वर्क। जी हां, आपने सही सुना आज उर्फी अपनी क्रिएटिविटी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए मिठाइयों पर लगने वाले सिल्वर वर्क का प्रयोग कर ड्रेस तैयार की है। जिसके बाद हमेशा की तरह लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।