फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: शीशे पर बैठ उर्फी ने दिए कातिलाना पोज और नोरा का बोल्ड लुक, 10 तस्वीरों में सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 07 Jun 2022 09:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
उर्फी जावेद, नोरा फतेही - फोटो : Instagram
बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए सोशल मीडिया एक बहुत ही बढ़िया माध्यम है। सोशल मीडिया के जरिए आप अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जान सकते हैं। सितारे भी अपनी छोटी बड़ी खुशी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद से जुड़ी अपडेट दी है। कोई अपने नए प्रोजेक्ट को शुरू करते दिखा, तो किसी ने फोटोशूट कराया। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
उर्फी जावेद
उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी को अपने बोल्ड लुक की वजह से ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में उर्फी ब्लू कलर की ब्रालेट और ब्लू कलर की पेंट में नजर आईं। इस लुक में उर्फी बेहद हॉट लग रही थीं। उर्फी ने अपना फोटोशूट एक मिरर पर कराया और एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज दिए, जिसे देख फैंस भी उर्फी के दीवाने हो गए।
विज्ञापन

3 of 11
नोरा फतेही - फोटो : Instagram
नोरा फतेही
नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। नोरा अपने डांस और लुक्स को लेकर अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, आज नोरा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ब्लू कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद हॉट लग रही हैं। नोरा का यह लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

4 of 11
नेहा कक्कड़ अपना जन्मदिन मनाते हुए - फोटो : Instagram
नेहा कक्कड़
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने 6 जून को अपना जन्मदिन मनाया है। ऐसे में आज उन्होंने अपने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की और अपने परिवार वालों के साथ फैंस को भी सबसे अच्छे बर्थडे के लिए शुक्रिया अदा किया। इन तस्वीरों में नेहा अपने परिवार के साथ केक कटाती हुई नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गई थीं। इस दौरान प्रियंका बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। प्रियंका मैटेलिक गाउन पहन कहर ढा रही हैं। फ्रंट ओपन मैक्सी ड्रेस और उसकी फुल स्लीव्स अभिनेत्री के लुक को और गॉर्जियस बना रही है। इस लुक को प्रियंका ने एक के साथ कंप्लीट किया।
 
विज्ञापन

6 of 11
समांथा रुथ प्रभु - फोटो : Instagram
समांथा रुथ प्रभु
अभिनेत्री समांथा आए दिन अपने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह पिंक कलर की पेंट और रेड कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। वहीं, वह कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक  पोज भी दे रही हैं, जिसे देख फैंस उनके दीवाने हो गए और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
जन्नत जुबैर, रोहित शेट्टी, शिवांगी जोशी - फोटो : Instagram
जन्नत जुबैर रहमानी
खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन जल्द ही आने वाला है, जिसकी शूटिंग भी साउथ अफ्रीका में शुरू हो चुकी है। इस बार शो में जन्नत जुबैर भी हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने रोहित शेट्टी और शिवांगी जोशी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर खुद को खतरों का सामना करने के लिए तैयार बताया है। फैंस भी जन्नत को शो में बेहतर करने की बधाई दे रहे हैं।

8 of 11
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
मौनी रॉय
मौनी रॉय अक्सर ही अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में मौनी ने स्पोर्टवियर में अपनी फोटो शेयर कर है। मौनी की इस फोटो को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मौनी को फैंस इंडियन और वेस्टर्न लुक दोनों में ही काफी पसंद करते हैं।

9 of 11
जाहन्वी कपूर - फोटो : Instagram
जाहन्वी कपूर
जाहन्वी कपूर इन दिनों पेरिस में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गई हुई हैं। पेरिस से जाहन्वी रोज अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। आज शेयर की गई फोटोज में जाहन्वी कैमरे के आगे बेहतरीन पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस को जाहन्वी का यह अंदाज भी काफी पसंद आ रहा है।

10 of 11
वरुण धवन - फोटो : Instagram
वरुण धवन
वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का गाना रंग सारी रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया और एक दिन में 30 मिलियन व्यूज मिल गए। ऐसे में वरुण ने अपने और कियारा की फोटो शेयर कर लोगों को शुक्रिया कहा है। वहीं वरुण ने अपने भी एक बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

11 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram
उर्वशी रौतेला
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट कलर के बैकलेस गाउन में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अपने बालों को हाई पोनी में पकड़कर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें