सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अपने अतरंगी फैशन और अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर उर्फी आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। अपने कपड़ों और फैशन सेंस के लिए सुर्खियों में रहने वाली उर्फी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों अपने एक्ट बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के साथ नजर आने के बाद से ही एक्ट्रेस के रिलेशन को लेकर एक बार फिर कई तरह की अफवाहें सामने आने लगी थीं।