फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: इस आइकॉनिक गाने पर थिरकीं उर्फी जावेद, मूव्स देखकर बढ़ीं फैंस की धड़कनें

Mon, 13 Jun 2022 02:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद मीडिया की सुर्खियों में रहना बखूबी जानती हैं। अपने बोल्ड लुक और स्टाइलिश कपड़ों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली उर्फी की तस्वीरें और वीडियो आए दिन वायरल होती हैं। एक बार फिर उर्फी के चर्चे हो रहे हैं। मगर, इस बार वजह न तो उनकी कोई सिजलिंग तस्वीर है और न ही कोई ड्रेस। उर्फी अब अपने धांसू डांस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है, इसमें वह गजब का डांस कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह शम्मी कपूर के आइकॉनिक गाने 'ओ हसीना जुल्फों वाली जानेजहां...' पर थिरकती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस हुए फिदा
उर्फी अक्सर अपनी ड्रेस और बोल्डनेस की वजह से छाई रहती हैं। कभी वह साड़ी को काटकर ड्रेस बना लेती हैं तो कभी बोरी से ही डिजाइनर ड्रेस बनाकर फोटोशूट कराती नजर आती हैं। अब उन्होंने फैंस को अपने डांस के हुनर से भी रूबरू कराया है। उन्होंने बता दिया है कि वह एक शानदार डांसर भी हैं। उर्फी का गजब का डांस देखकर फैंस उनकी खूब वाहवाही कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार कैप्शन के साथ साझा की वीडियो
बता दें कि डांस का यह वीडियो उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसमें वह नीले रंग की डिजाइनर ड्रेस में नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी ने बोल्डनेस का तड़का लगाते ड्रेस को बैकलेस स्ट्रैपी लुक के साथ वेस्ट से कट आउट लुक दिया है। इस ड्रेस के अलावा अपने डांस मूव्स से उर्फी ने फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। इसमें उनके एक्सप्रेशन देखने वाले हैं। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।  उर्फी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं डांसर नहीं हूं, लेकिन सोचा कि यह ड्रेस इस गाने के साथ अच्छी लगेगी।'
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
फैंस को पसंद आया रेट्रो स्टाइल
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि उर्फी अपने कपड़े खुद डिजाइन कर लेती हैं। हाल ही में उर्फी का वह लुक भी काफी वायरल हुआ, जिसमें वह हल्के नीले रंग की फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट और स्टाइलिश ब्रालेट टॉप में देखी गईं। फैंस तब हैरान रह गए, जब उर्फी ने बताया कि यह ड्रेस उन्होंने खुद अपनी साड़ी काटकर तैयार की है।  मगर, उनके डांसिंग स्किल के बारे में कम ही लोग जानते थे। अब उर्फी का डांस देखकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनका रेट्रो स्टाइल सभी को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें