फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने अब मोबाइल से ढंका शरीर, यूजर्स बोले- देश से बाहर निकालो

Fri, 18 Nov 2022 03:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : insta
उर्फी जावेद अपने अतरंगी और बेहद बोल्ड ड्रेसिंग सेंस को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली उर्फी अब अपने अपने काम से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लाइमलाइट बटोरती हैं। आए दिन वह अपने आउटफिट्स के साथ कोई न कोई ऐसा नया एक्सपेरिमेंट करती हैं कि जिसे देखने वालों की आंखें खुली रह जाती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट वीडियो से लोगों को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद को अब तक लोग सूत की बोरी से लेकर ब्लेड, लोहे की चेन, बिजली के तार से लेकर मोबाइल सिम तक से बने आउटफिट में देख चुके हैं। अब उर्फी जावेद ने इस बार एक बार फिर से बोल्डनेस की हदें पार करते हुए कपड़ों के नाम पर अपने शरीर पर सिर्फ मोबाइल लगाकर वीडियो साझा किया है।  
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
लेटेस्ट वीडियो में उर्फी को रॉयल ब्लू कलर की पैंट्स और ब्लेजर में देखा जा सकता है। हालांकि टॉप के बजाए उन्होंने दो मोबाइल से शरीर को ढंका हुआ है। वीडियो में उर्फी को टशन में वॉक करते देखा जा सकता है। अपने इंस्टाग्राम से इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'पूरी तरह चार्ज'। यूजर्स इस बार भी उन्हें जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कार्टून की कमी नहीं है हमारे देश में...इसी तरह से दूसरे ने लिखा- अब ये कौन सी पागलपंती है, हद हो गई, अब तो कोई इसे देश से बाहर निकालो। इसके अलावा कई यूजर्स भद्दे कमेंट भी करते दिखे।
 
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
स्प्लिट्सविला में नजर आएंगी उर्फी जावेद
सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली उर्फी अब एक बार फिर से टीवी पर धमाल मचाने आ रही हैं। दरअसल उर्फी जावेद एमटीवी के चर्चित रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस शो का प्रोमो शेयर किया गया था। जिसमें उर्फी को बोल्ड अंदाज में एंट्री लेते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें