उर्फी जावेद एक ऐसा नाम जो हमेशा ही चर्चाओं में रहता है, भले ही अपने काम के लिए न सही, लेकिन अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए वह खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हालांकि ये ज्यादातर ट्रोलिंग के रूप में ही होता है। अपने अजीब आउटफिट्स के लिए उर्फी जावेद को अक्सर ट्रोल किया जाता है, लेकिन कई बार ऐसे मौके रहे जब उर्फी कपड़ो के लिए नहीं बल्कि अपने दिए बयानों की वजह से भी विवादों में फंसी और यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। यहां तक कि हिंदू मुस्लिम पर दिए बयान और अपनी निजी जिंदगी के खुलासों से उर्फी ने सनसनी मचा दी थी। जानते हैं, उनसे जुड़े कुछ विवाद।