पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना संक्रमित होने के चलते अपनी कान फिल्म समारोह की यात्रा स्थगित कर चुके अभिनेता अक्षय कुमार भी मानते हैं कि डॉ. द्विवेदी की कल्पना ने ही फिल्म 'पृथ्वीराज’ को एक भव्य स्वरूप प्रदान किया है। वह कहते हैं, 'शायद ही कभी किसी फिल्म में इतने बड़े पैमाने पर काम होता है जो हमेशा याद रह जाए। सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित फिल्म 'पृथ्वीराज’ के हर पहलू को पूरी ईमानदारी, सच्चाई और आदर के भाव के साथ पेश किया गया है। हमने फ़िल्म बनाते समय छोटी-छोटी बातों पर पूरा ध्यान दिया है, क्योंकि हम चाहते थे कि सम्राट पृथ्वीराज की ज़िंदगी की कहानी को बड़े पर्दे के जरिए सबसे शानदार तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाए।’