फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: कपड़े के नाम पर उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस, यूजर्स बोले- अच्छा हुआ ये पहनकर एयरपोर्ट नहीं गई

Mon, 10 Oct 2022 03:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर फैंस को अपने नए लुक्स से आश्चर्यचकित करती रहती हैं। हर बार उनका कोई न कोई नया स्टाइिल अभिनेत्री को चर्चा में ला देता है। उर्फी अपने कपड़ों के जरिए कुछ न कुछ प्रयोग अक्सर करती रहती हैं। हाल ही में वह शंख के जरिए अपने शरीर को ढंके नजर आई थीं। आज यानि सोमवार को उर्फी ने एक बार फिर अपने लुक के जरिए फैंस को चौंका दिया है। इस बार वह न्यूड कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह न्यूड कलर की ब्रालेट के साथ मैचिंग की स्कर्ट पहने हैं। उर्फी ने मैचिंग इयररिंग्स कैरी किए हैं और बालों में हाई पोनी बना रखी है। इसके अलावा उन्होंने डार्क मेकअप के जरिए अपने लुक को हाईलाइट किया है। पपराजी से उर्फी कहती हैं, ‘अरे मेरा तो पता नहीं क्या क्या चल रहा है…क्या क्या बताऊं, मेरी तो वाट लगी पड़ी है। आगे उर्फी ने कहा, ‘मेरा इतना लाइफ खराब हो गया, इतना लाइफ खराब हो गया, किस किस को बताऊं'।

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद उर्फी को ट्रोल करने वालों का तांता लग गया। एक यूजर ने लिखा- ठीक कपड़े पहनो लाइफ में कुछ ठीक हो। वहीं दूसरे ने कहा- 'थैंक गॉड यह पहनकर वह एयरपोर्ट नहीं चली गई'। एक और यूजर ने लिखा- 'ऐसे कपड़े पहनोगी तो जिंदगी कहां से ठीक होगी'।
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उर्फी अक्सर अपने नए-नए लुक्स को लेकर ट्रोल की जाती हैं। पिछले दिनों वह कपड़े के अलावा शंख, शीशे की शीट, फूल, चांदी वर्क, घड़ी, ग्लिटर से अपने शरीर को ढंकती नजर आ चुकी हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें