साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म 'गुडबाय' से हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ऐसे में वह अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन करती दिख रही हैं। इन सबके बीच रश्मिका मंदाना ने अपने एक इंटरव्यू में उन दिनों को याद किया, जब उन्हें 'डियर कॉमरेड' में विजय देवरकोंडा के साथ एक बोल्ड सीन देने की वजह से खूब ट्रोल किया गया था। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन दिनों वह रात-रात भर रोती थीं।