फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Romantic Movies: 2025 में रिलीज होने वाली रोमांटिक फिल्में, इन फिल्मों में दिखेगा रोमांस का जबरदस्त तड़का

Wed, 03 Sep 2025 04:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Movies: कई आगामी बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्में हैं, जो 2025 में रिलीज हो सकती हैं। अगर आप प्यार की कहानियां पसंद करते हैं, तो देखिए आने वाली रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट।
 
विज्ञापन
1 of 5
रोमांटिक फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
2025 बॉलीवुड के लिए रोमांस का साल साबित होने वाला है। इस साल कई दिल छू लेने वाली रोमांटिक फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी, जो दर्शकों को प्यार, कॉमेडी और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देंगी। यहां हम कुछ खास फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो दर्शकों का दिल जीत सकती हैं। इस लिस्ट में शामिल हैं- 'तेरे इश्क में' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के अलावा भी कई रोमांटिक फिल्में...
विज्ञापन

2 of 5
तेरे इश्क में नजर आएगी धनुष-कृति की जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein)
फिल्म 'तेरे इश्क में' एक रोमांचक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका में दक्षिण सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन पहली बार एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर 2025 को रिलीज हो सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari)
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो दिल्ली की पृष्ठभूमि पर बनी है। इस फिल्म में वरुण धवन (सनी के रोल में) और जान्हवी कपूर (तुलसी के रोल में) नजर आएंगे। यह फिल्म हंसी-मजाक और रोमांस से भरी होगी। फिल्म का निर्देशक शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के तहत किया गया है। इसमें जान्हवी और वरुण के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी हैं। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्तूबर 2025 को रिलीज होगी।
 

4 of 5
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2)
2019 की हिट फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है 'दे दे प्यार दे 2'। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आगामी फिल्म में अजय देवगन फिर से लौट रहे हैं, उनके साथ हैं रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन नजर आएंगे। यह कॉमेडी से भरपूर रोमांटिक फिल्म है, जो उम्र के फर्क वाले रिश्तों पर हंसाती और रुलाती है। इस फिल्म का निर्देशक अनीस बज्मी कर रहे हैं। 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर 2025 को रिलीज हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लव एंड वॉर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
'लव एंड वॉर' (Love and War)
'लव एंड वॉर' एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। यह फिल्म प्यार और जंग की कहानी बताएगी। फिल्म 'लव एंड वॉर' भी 2025 में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Gauahar Khan: गौहर खान और जैद दरबार के घर आई खुशखबरी, दूसरे बेटे के जन्म को लेकर जताई खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें