विजय की फिल्म बीस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बीस्ट
साउथ अभिनेता दलपति विजय जल्द ही रॉ आधारित अपनी फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता विजयवीरा राघवन नामक एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे, जो मॉल में हाईजैक हुए लोगों के बचाता नजर आएगा। नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित, बीस्ट एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में विजय, पूजा हेगड़े और सेल्वाराघवन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शाइन टॉम चाको, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले और जॉन विजय सहायक भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज की जाएगी।